Posts

Showing posts with the label पं

छुट्टी का एक ऐसा दिन जिसे 3 सुपर ओवर वाले आईपीएल के मैच ने ऐतिहासिक बना दिया

Image
रविवार, 18 अक्टूवर का दिन आईपीएल इतिहास का सबसे मनोरंजक दिन तब बन गया जब एक ही दिन में लोगों को तीन-तीन सुपर ओवर का रोमांच देखने को मिला। डबल हेडर का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता के बीच अबू धाबी में जबकि दूसरा मुकाबला आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच दुबई में खेला गया। ये दोनों मुकाबले भले ही दो अलग-अलग जगह खेले गए हो, लेकिन दोनों मुकाबले में एक चीज कॉमन था और वो था सुपर ओवर। दोनों ही मैचों का रिजल्ट सुपर ओवर से ही निकला और एक में तो दो-दो सुपर ओवर हुए जो आईपीएल इतिहास में शायद पहली बार हुआ और उम्मीद नहीं है कि इसे दोहराया जा सकेगा। बात सबसे पहले हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच हुए पहले सुपर ओवर की कर लेते हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने 5 विकेट पर 163 रनों का स्कोर बनाया जोकि अबू धाबी की विकेट पर एक फाइटिंग टोटल कहा जा सकता है। लेकिन वॉर्नर की 47, बेयर्सटो की 36 रन की पारी और आखिर में अब्दुल समद के 23 रनों की तेज पारी ने मुकाबले को टाई करा दिया। पहले सुपर ओवर का रोमांच- गेंद कोलकाता के सबसे सफल गेंदबाज लॉक...